Satya Niketan building collapse: एक के बाद एक नप गए 5 अधिकारी, MCD ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, देखें लिस्ट में किन-किन अफसर का नाम है शामिल
Satya Niketan building collapse: एक के बाद एक नप गए 5 अधिकारी, MCD ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, देखें लिस्ट में किन-किन अफसर का नाम है शामिल
Satya Niketan building collapse/image: Social Media
- भरभराकर गिर गई पांच मंजिला इमारत
- 7 लोगों की मौत
- 5 अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली: Satya Niketan building collapse देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में इस्तेमाल हो रही करीब 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत भर भराकर गिर गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। (Satya Niketan Building Collapse Near DU)
डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड
Satya Niketan building collapse घटना के बाद अब लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। MCD ने डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, SE रणवीर सिंह, EE (Building) ललित कुमार गोयल, AE (Building) सुनील चौहान, जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार को निलंबति किया गया है।
सात लोगों की मौत
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में इस्तेमाल हो रही करीब 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार अपराह्न ढह गई। (Satya Niketan Building Collapse Near DU) इस हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में फंसे करीब 15-20 और लोगों को निकालने के लिए रात तक कई एजेंसियों का बचाव अभियान जारी रहा।
आरोपित लोगों की तलाश के लिए कई टीम गठित
पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया, ‘‘यह इमारत पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। आरोप है कि भूतल पर मरम्मत का काम हो रहा था जिसके कारण इमारत ढह गई। आरोपित लोगों की तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं।’’ जब बचाव दल मलबे को हटाकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे थे तो स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी भी इस मुश्किल प्रयास में उनके साथ शामिल हो गए। उन्होंने अपने हाथों और उपलब्ध औजारों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: जहरीली शराब का खेल… मौत का ‘मेल’! सागर में हुई 10 से ज्यादा लोगों की मौत, आखिर कौन है इस घटना का जिम्मेदार?
- Jitan Ram Manjhi Health Update: मोदी सरकार के इस मंत्री की बिगड़ी तबीयत, एम्स के ICU में चल रहा इलाज, डेंगू होने की आशंका
- Satya Niketan Building Collapse Update: सत्य निकेतन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Facebook


