DA Hike Latest News Today 2026: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म, कर्मचारियों के DA में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, गणेश चतुर्थी से पहले मिल गई दिवाली की सौगात
DA Hike Latest News Today 2026: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म, कर्मचारियों के DA में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, गणेश चतुर्थी से पहले मिल गई दिवाली की सौगात
DA Hike Latest News Today 2026: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म, कर्मचारियों के DA में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, गणेश चतुर्थी से पहले मिल गई दिवाली की सौगात / Image: AI Generated
- कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- कर्मचारियों को 55.7% की जगह 58.6% की दर से DA
- SAIL की विभिन्न इकाइयों के करीब 54 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे
बोकारो: DA Hike Latest News Today 2026 दिवाली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और बोनस का इंतजार है। तेजी से बढ़ती मंहगाई को देखते हुए कर्मचारियों की उम्मीद है कि इस बार महंगाई भत्ते में अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकता है। जबकि दिवाली बोनस पर भी फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं, इस बीच कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और इस फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी
DA Hike Latest News Today 2026 मिली जानकारी के अनुसार दिवाली से पहले सेल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सेल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। प्रबंधन के इस फैसले के बाद अब सेल के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 55.7 प्रतिशत से बढ़कर 58.6 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाएगा। प्रबंधन के इस फैसले से बोकारो इस्पात संयंत्र सहित कंपनी के अन्य इकाई में कार्यरत लगभग 54 हजार संयंत्रकर्मी लाभान्वित होंगे।
दिवाली से पहले मिली सौगात
बता दें कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के इस तिमाही खाद पदार्थ समेत अन्य दैनिक वस्तुओं की मूल्य में वृद्धि के कारण सेलकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है। पिछले तिमाही इनके महंगाई भत्ता में मात्र 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। ज्ञात हो कि सेल में अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण एक साथ दस साल की अवधि पर किये जाने के फैसले के बाद दोनों संवर्ग के डीए को समायोजित कर दिया गया है।
अगला वेतन पुनरीक्षण 1 जनवरी 2027 से
गौरतलब है कि लेबर ब्यूरो बाजार की स्थिति को देखते हुए सेल कामगारों के डीए में बढ़ोतरी या कटौती करती है। सेल में अधिकारी व कर्मचारियों का अगला वेतन पुनरीक्षण 1 जनवरी 2027 से होना है। ऐसे में जैसे जैसे इनके महंगाई भत्ता में वृद्धि होगी, उनका मूल वेतन और ज्यादा बढ़ता चला जाएगा।
ये भी पढ़ें
- Bhaum Pradosh Vrat 2026: मंगल दोष वालों के लिए बेहद खास है भौम प्रदोष व्रत, जानें वो खास उपाय, जिसे करने से पूरी होगी हर मनोकामना!
- OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘विधानसभा चुनाव में सपा को देगा जवाब..सब देख रहा यादव समाज’, कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- ‘मुस्लिम प्रेम में सही-गलत भूले’
- ESDS Software Solution Share Price: लिस्ट होते ही उड़ाया गर्दा! महज 2 दिन में 155% का रिटर्न! BUY या SELL… अब क्या करें?
- Sagar Toxic Liquor Case: इस गांव में अचानक मचा हड़कंप, एक के बाद एक बिगड़ने लगी लोगों की हालत, 15 मौतों से इलाके में दहशत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Facebook


