सांगवान और धुल के अर्धशतक, दिल्ली ने बनाए चार विकेट पर 306 रन

सांगवान और धुल के अर्धशतक, दिल्ली ने बनाए चार विकेट पर 306 रन

सांगवान और धुल के अर्धशतक, दिल्ली ने बनाए चार विकेट पर 306 रन
Modified Date: October 25, 2025 / 05:48 pm IST
Published Date: October 25, 2025 5:48 pm IST

(कुशान सरकार)

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान, अर्पित राणा और उप-कप्तान यश धुल के अलग अंदाज में बनाए गए अर्धशतकों से दिल्ली ने शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 306 रन बना लिए।

पिछले मैच के दोहरे शतकवीर सांगवान (79 रन) एक बार फिर शानदार फॉर्म में दिख रहे थे। वहीं उनके सलामी जोड़ीदार राणा (64 रन) ने पहले ही सत्र में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

दिन की सबसे अच्छी पारी धुल (66 गेंद में 61 रन) ने खेली जिन्होंने इसमें 11 आकर्षक चौके लगाए। पर अर्पित गुलेरिया की गेंद पर आउट हुए जो उनके बल्ले के बाहरी किनारे से टकरा गई।

स्टंप तक आयुष दोसेजा 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह एक और बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिख रहे हैं क्योंकि पच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं है।

दिन की शुरुआत में बाएं हाथ के बल्लेबाज राणा ने गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामकता दिखाई जबकि सांगवान ने अपना नैसर्गिक रक्षात्मक खेल दिखाया।

राणा का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रथम श्रेणी स्कोर 28 है। उन्होंने केकेआर के गेंदबाज वैभव अरोड़ा और गुलेरिया पर जमकर बाउंड्री लगाईं। उनके आउट होने के बाद, धुल आक्रामक हो गए और उन्होंने मनमुताबिक रैंप शॉट, बैक कट, स्क्वायर कट और कुछ शानदार कवर ड्राइव भी लगाए।

धुल के आउट होने के बाद कप्तान आयुष बडोनी (15) पहली स्लिप में कैच दे बैठे। फिर सांगवान अजीब तरीके से आउट हो गए।

दोसेजा और सुमित माथुर ने आखिरी 75 मिनट बिना किसी और नुकसान के बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़ लिए।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में