T20 World Cup Final: ‘भारतीयों का दिल टूटे तो टूटे.. हमें नहीं पड़ेगा कोई फर्क’.. टीम इंडिया को लेकर ये क्या बोल गए कीवी कप्तान, ईरान-इजरायल वार पर भी कही ये बात
T20 World Cup Final: मिचेल सैंटनर ने कहा, उनकी टीम होने वाले टी20 विश्व कप में करोड़ों भारतीयों के दिल को तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
T20 World Cup Final/Image Credit: X Handle
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल।
- टीम इंडिया के साथ फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर का बड़ा बयान सामने आया है।
- न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा, उनकी टीम करोड़ो भारतियों का दिल तोड़ने के लिए तैयार हैं।
T20 World Cup Final: अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि जब दुनिया युद्ध की विभीषिका झेल रही है तब उनकी टीम रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप में करोड़ों भारतीयों के दिल को तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सैंटनर वर्तमान समय के अन्य कप्तानों की तरह जोशीले नहीं हैं और ना ही वह मजाक करते हैं (T20 World Cup Final) लेकिन उनकी हाजिरजवाबी से दर्शक ठहाके लगा देते हैं। वह फाइनल से पहले हर तरह के सवाल का जवाब देने के लिए तैयार थे जिसमें अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष भी शामिल है जिसके कारण मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र को प्रभावी रूप से बंद कर दिया गया है।
फाइनल पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल: सैंटनर
सैंटनर से एक सवाल यह भी किया गया कि पश्चिम एशिया संकट के कारण जब मानव जीवन दांव पर लगे हों तो ऐसे में टी20 विश्व कप फाइनल जीतने का कितना महत्व है। उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘इससे बचना या इसे अनदेखा करना मुश्किल है क्योंकि इससे सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं। (T20 World Cup Final) विश्व कप में शामिल लोग भी इससे प्रभावित हुए हैं।’’ दुबई के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें क्रमशः कोलकाता और मुंबई में फंसी हुई हैं। सैंटनर ने स्वीकार किया कि जब लोग घर नहीं लौट पा रहे हों तो केवल फाइनल पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल है, लेकिन उनके हाथ में अभी केवल यही काम है।
T20 World Cup Final: उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी घर नहीं लौट पा रहे हैं। ऐसे में तब केवल मैच के बारे में सोचना मुश्किल है। इसे अपने दिमाग से निकालना एक चुनौती है। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए यह सोचना महत्वपूर्ण है कि कल एक बहुत ही अच्छी भारतीय टीम के खिलाफ हमारा प्रदर्शन कैसा रहेगा।’’ (T20 World Cup Final) न्यूजीलैंड पिछले 11 वर्षों में पांच बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है लेकिन उसे दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
हम फेवरेट नहीं, लेकिन नहीं पड़ता कोई फर्क
T20 World Cup Final: सैंटनर ने कहा , ‘‘हम मैदान पर उतरते हैं और एक टीम के रूप में अपना काम करते हैं। इस बार भी इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा। निश्चित रूप से यह एक चुनौती होगी, क्योंकि हर कोई जानता है कि हम शायद जीत के प्रबल दावेदार नहीं हैं। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।’’ (T20 World Cup Final) उन्होंने कहा, ‘‘ यह कहना आसान है कि यह बस एक और मैच की तरह है लेकिन हर कोई जानता है कि ऐसा नहीं है। इसके लिए आपकी अच्छी रणनीति और तैयारी होनी चाहिए।’’ सैंटनर ने कहा, ‘‘विशेषकर टी20 क्रिकेट में कुछ ही पलों में पासा पलट जाता है। इन पलों में आप विपक्षी टीम पर दबाव बना सकते हैं या उनका फायदा उठा सकते हैं। मुझे लगता है कि हमने हाल के मैचों में यही देखा।’’
इन्हे भी पढ़ें:-
- Badshah Controversial Song: गिरफ्तार होंगे बादशाह!… पुलिस जगह-जगह कर रही छापेमारी, जानें किस वजह से बढ़ी सिंगर की मुश्किलें
- EPFO Pension Amount: प्राइवेट कर्मचारियों की पेंशन राशि में होगी बढ़ोतरी? कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा, इस दिन से दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
- Petrol Diesel Price in Pakistan: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सीधे 55 रुपए की बढ़ोतरी, खाड़ी देशों में जारी युद्ध का यहां दिखा असर, जानिए एक लीटर ईंधन का कितना रेट है पाकिस्तान में

Facebook


