सपतक तलवार ऑस्ट्रिया में शीर्ष 20 में

Ads

सपतक तलवार ऑस्ट्रिया में शीर्ष 20 में

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 04:52 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 04:52 PM IST

ओबरहास (ऑस्ट्रिया), 15 जून (भाषा) शीर्ष 10 में जगह बनाने की ओर बढ़ रहे भारत के सप्तक तलवार अंतत: अंतिम दौर में दो अंडर 67 के स्कोर से यहां इंटरवेटेन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर रहे।

तलवार का कुल स्कोर 10 अंडर रहा।

इससे पहले वीर अहलावत कट हासिल करने में नाकाम रहे थे।

तलवार ने अच्छी शुरुआत करते हुए शुरुआती नौ होल में चार बर्डी की। उन्होंने अंतिम नौ होल में भी 12वें होल में बर्डी की लेकिन इसके बाद 13वें होल में ट्रिपल बोगी कर गए। उन्होंने 16वें होल में एक और बोगी की लेकिन 18वें होल में बर्डी के साथ दो अंडर के स्कोर से संयुक्त रूप से 17वां स्थान हासिल किया।

चेक गणराज्य के फिलिप मुरुजेक ने अंतिम दौर में चार अंडर 65 के स्कोर से कुल 18 अंडर के स्कोर से खिताब जीता।

भाषा सुधीर मोना

मोना