सप्तक तलवार ने पीजीटीआई का अहमदाबाद चरण जीता

Ads

सप्तक तलवार ने पीजीटीआई का अहमदाबाद चरण जीता

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 06:14 PM IST

अहमदाबाद, 15 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने रविवार को यहां आखिरी दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-अंडर 70 का स्कोर बनाकर दो शॉट से डीपी विश्व पीजीटीआई के इंडोरामा वेंचर्स ओपन जीत लिया।

सत्ताईस साल के सप्तक (68-71-69-70) का कुल स्कोर 10-अंडर 278 का रहा।

तलवार की इस दूसरी पेशेवर जीत से उन्हें 48,000 डॉलर (43,20,000 रुपये) का पुरस्कार मिला जिससे वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ द मेरिट में 44वें स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गए।

ऑस्ट्रिया के क्रिस्टोफ ब्लेयर (69-70-72-69) ने आखिरी दौर में तीन-अंडर 69 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उनका कुल स्कोर आठ-अंडर 280 रहा।

वीर अहलावत और कार्तिक सिंह ने आखिरी दौर में दो-अंडर 70 का स्कोर बनाया और सात-अंडर 281 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर