सात्विक और चिराग की जोड़ी मलेशिया ओपन के पुरुष युगल फाइनल में पहुंची

Ads

सात्विक और चिराग की जोड़ी मलेशिया ओपन के पुरुष युगल फाइनल में पहुंची

  •  
  • Publish Date - January 13, 2024 / 05:38 PM IST,
    Updated On - January 13, 2024 / 05:38 PM IST

कुआलालंपुर, 13 जनवरी (भाषा) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल ने शनिवार को यहां कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की कोरियाई जोड़ी को सीधे गेम में हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल फाइनल में प्रवेश किया।

पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की दूसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने 47 मिनट तक चले रोमांचक सेमीफाइनल मैच में 21-18 22-20 से जीत दर्ज की।

दूसरी वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में चीन के रेन जियांग यू और हे जी टिंग को सीधे गेम में हराया था।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता