भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के पहले महिला टेस्ट मैच में साइवर-ब्रंट करेंगी अगुआई

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के पहले महिला टेस्ट मैच में साइवर-ब्रंट करेंगी अगुआई

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के पहले महिला टेस्ट मैच में साइवर-ब्रंट करेंगी अगुआई
Modified Date: June 18, 2026 / 07:10 pm IST
Published Date: June 18, 2026 7:10 pm IST

लंदन, 18 जून (भाषा) स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट को बृहस्पतिवार को जुलाई में भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का कप्तान चुना गया।

ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर यह महिलाओं का पहला टेस्ट मैच होगा।

साइवर-ब्रंट इस मशहूर मैदान पर टेस्ट मैच में अपनी टीम की कप्तानी करने वाली पहली इंग्लिश महिला बनेंगी। इसी मैदान पर इस महीने की शुरुआत में पुरुषों का 150वां टेस्ट मैच खेला गया था।

यह एकमात्र टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

कप्तान के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का ग्रुप होगा जिसमें समरसेट की हीथर नाइट अपना 15वां टेस्ट खेलने की तैयारी में हैं।

टीम चयन पर टिप्पणी करते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर ने कहा, ‘‘हमने नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी में एक मजबूत टेस्ट टीम चुनी है। लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट के लिए ये ऐतिहासिक दिन होंगे। ’’

इंग्लैंड की टीम :

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, ऐली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इजी वोंग।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में