सेमेन्‍या ने ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के बाद आईओसी प्रमुख कॉवेंट्री की आलोचना की

सेमेन्‍या ने ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के बाद आईओसी प्रमुख कॉवेंट्री की आलोचना की

सेमेन्‍या ने ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के बाद आईओसी प्रमुख कॉवेंट्री की आलोचना की
Modified Date: March 29, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: March 29, 2026 7:12 pm IST

केपटाउन, 29 मार्च (एपी) दो बार की ओलंपिक चैंपियन धाविका कैस्टर सेमेन्‍या ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री के उस फैसले पर निराशा व्यक्त की जिसमें ओलंपिक में ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका की सेमेन्‍या ने कहा कि उन्हें कोवेंट्री जैसी महिला अध्यक्ष से इस फैसले की उम्मीद नहीं थी जो खुद अफ्रीका से हैं। कोवेंट्री जिम्बाब्वे की हैं।

केपटाउन में महिलाओं की एक दौड़ के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सेमेन्या ने कहा, ‘‘एक अध्यक्ष के रूप में जो खुद अफ्रीकी हैं, मुझे पता है कि वह समझती हैं कि हम अफ्रीकी लोग कहां से आते हैं। दक्षिण अफ्रीका के तौर पर आप आनुवंशिकी को नियंत्रित नहीं कर सकते। ’’

सेमेन्‍या ने यह बयान उस फैसले के तीन दिन बाद दिया जिसमें आईओसी ने ‘ट्रांसजेंडर’ महिला एथलीटों को ओलंपिक या किसी भी आईओसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने से बाहर कर दिया।

वहीं बृहस्पतिवार को प्रकाशित 10 पन्नों के नीति दस्तावेज में यह भी कहा गया कि सेमेन्‍या जैसी महिला एथलीट के लिए भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे जिनमें ‘सेक्स डेवलपमेंट में अंतर’ नामक चिकित्सीय स्थिति होती है।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में