शेफाली का अर्धशतक, दिल्ली कैपिटलस ने बनाये पांच विकेट पर 194 रन
शेफाली का अर्धशतक, दिल्ली कैपिटलस ने बनाये पांच विकेट पर 194 रन
बेंगलुरु, 29 फरवरी (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने शेफाली वर्मा (50 रन) के अर्धशतक से गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पांच विकट गंवाकर 194 रन बनाये।
शेफाली के अलावा एलीस कैप्से ने 46 रन और मरिजाने काप ने 32 रन का योगदान दिया। जेसन जोनासेल 36 रन बनाकर नाबाद रहीं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए सोफी डेविने और नादिने डि क्लर्क ने दो दो विकेट हासिल किये। श्रेयंका पाटिल को एक विकेट मिला।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


