शार्दुल को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज न मिलना हैरानी भरा : कोहली
शार्दुल को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज न मिलना हैरानी भरा : कोहली
पुणे, (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में सात रन की रोमांचक जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच और भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज न मिलने पर हैरानी भी व्यक्त की।
Read More News: होली की एक रात पहले फार्म हाउस में शराब पार्टी करते पकड़ाए 9 युवक, फार्म हाउस सील
शार्दुल ने 30 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिये जबकि भुवनेश्वर ने पूरी श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की। इंग्लैंड की तरफ से नाबाद 95 रन की पारी खेलने वाले सैम करेन को मैन ऑफ द मैच और जॉनी बेयरस्टॉ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
Read More News: छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 20 हजार के करीब, आज मिले इतने नए मरीज, 15 की मौत
कोहली ने तीसरे मैच में भारत की सात रन से जीत के बाद कहा, ‘‘जब दो शीर्ष टीमें आपस में खेलती हैं तो मैच रोमांचक होते है। सैम ने बेहतरीन पारी खेली। हमारे गेंदबाजों ने हालांकि विकेट लिये तथा हार्दिक (पंड्या) और नट्टू (नटराजन) ने आखिर में अच्छी गेंदबाजी की। हमने कैच छोड़े यह निराशाजनक था लेकिन हम आखिर में जीत दर्ज करने में सफल रहे। ’’
Read More News: सलाखों के पीछे मनेगी विधायक पति की होली, लंबे समय से हत्याकांड के मामले में थे फरार
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हैरानी है कि शार्दुल को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज नहीं चुना गया। सबसे अधिक श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी की। ’’
इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने कहा कि इस दौरे का अनुभव विश्व कप में काम आएगा। भारत इस साल टी20 विश्व कप के अलावा 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी भी करेगा।
Read More News: ‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत
बटलर ने कहा, ‘‘बेहतरीन मैच। दोनों टीमों ने कुछ गलतियां की लेकिन बेहतरीन क्रिकेट भी खेली। हमने करेन की शानदार पारी देखी जिससे हम लक्ष्य के करीब पहुंच गये थे लेकिन भारत को इस जीत के लिये बधाई। ’’
Read More News: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीका लगाने में बुजुर्ग आगे,अब तक 9 लााख 91 हजार बुजुर्ग एवं कोमार्बिड को लगा
उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरे में हमने एक टीम के रूप में काफी कुछ सीखा और देखा कि कई खिलाड़ी अब जिम्मेदारी निभाने के लिये तैयार हैं। हमें इन परिस्थितियों में आगे विश्व कप खेलना है और तब इसका फायदा मिलेगा। ’’
Read More News: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर किया सीरीज पर कब्जा, होली से पहले मैदान में मना जश्न

Facebook


