शौर्य बिनु ने नौ अंडर का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की

शौर्य बिनु ने नौ अंडर का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की

शौर्य बिनु ने नौ अंडर का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की
Modified Date: April 22, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: April 22, 2026 1:00 pm IST

लुबुम्बाशी (कांगो), 22 अप्रैल (भाषा) युवा गोल्फर शौर्य बिनू ने अफ्रीकी चरण में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एएम ग्रीन आईजीपीएल आमंत्रण कांगो गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में नौ अंडर 64 का शानदार स्कोर बनाकर बढ़त हासिल कर ली।

यह 21 वर्षीय खिलाड़ी पिछले दो हफ्तों में अफ्रीकी चरण में दो बार शीर्ष 10 में जगह बना चुका है। उन्होंने गोल्फ क्लब लुबुम्बाशी में पहले दौर में एक अंडर 72 के साथ शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने दूसरे दौर में नौ अंडर का शानदार स्कोर बनाया। इससे वह 36 होल के बाद 10 अंडर पर पहुंच गए। वह चार अन्य चार खिलाड़ियों से दो शॉट आगे हैं।

उनके बाद पहले दौर में संयुक्त बढ़त हासिल करने वाले तुषार पन्नू (67-71) और मन्नत बरार (67-71), पिछले सप्ताह के विजेता उदयन माने (70-68) और आर्यन रूपा आनंद (71-67) का नंबर आता है। इन सभी का दो दौर के बाद कुल स्कोर आठ अंडर है।

इस बीच टीम प्रतियोगिता में दो दौर के बाद अत्री मुंबई शीर्ष पर है। अत्री मुंबई का कुल स्कोर 17 अंडर है और वह होनर गुरुग्राम से छह शॉट आगे है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में