कोलकाता, सात फरवरी (भाषा) वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप ग्रुप सी मैच में शनिवार को यहां स्कॉटलैंड पर 35 रन की जीत से अपने अभियान का आगाज किया।
वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 182 रन बनाने के बाद स्कॉटलैंड को 18.5 ओवर में 147 रन पर आउट कर दिया।
रोमारियो शेफर्ड ने 20 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने पारी के 17वें ओवर में इस विश्व कप का पहली हैट्रिक लगाई। पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाये।
स्कॉटलैंड के लिए कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन ने 42 जबकि टॉम ब्रुस ने 35 रन का योगदान दिया।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता