पॉलिसीबाजार ने बीमा जागरूकता अभियान के लिए अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर बनाया

Ads

पॉलिसीबाजार ने बीमा जागरूकता अभियान के लिए अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर बनाया

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 05:12 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 05:12 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) बीमा मंच ‘पॉलिसीबाजार’ ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की।

इसके साथ ही कंपनी ने स्वास्थ्य और ‘टर्म’ बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।

पॉलिसीबाजार ने एक बयान में कहा कि बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के वर्ष 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य के अनुरूप यह जागरूकता अभियान देश के हर हिस्से में रहने वाले परिवारों को वित्तीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

कंपनी ने कहा कि अमिताभ बच्चन कई पीढ़ियों से भारतीय परिवारों में भरोसे, जिम्मेदारी और आश्वासन के प्रतीक रहे हैं।

पॉलिसीबाजार के अनुसार, उसका ‘परिवार सबसे पहले’ अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए एक पहल है। कंपनी इस विचार को विज्ञापनों की एक श्रृंखला के जरिए सामने लाएगी।

भाषा योगेश रमण

रमण