पाकिस्तान: दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक विमान का और मलबा मिला,लापता चालक दल की तलाश जारी

Ads

पाकिस्तान: दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक विमान का और मलबा मिला,लापता चालक दल की तलाश जारी

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 05:12 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 05:12 PM IST

कराची, 10 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान की तलाश एवं बचाव टीमों ने शुक्रवार को उस मालवाहक विमान के मलबे के और हिस्से बरामद किए, जो इस सप्ताह के शुरु में अरब सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के दौरान विमान में चालक दल के पांच सदस्य मौजूद थे ।

कराची की निजी एयरलाइन के2 एयरवेज का मालवाहक विमान (बोइंग 737) को मंगलवार की रात शारजाह से कराची की उड़ान के दौरान तेजी से नीचे आते और अचानक दिशा बदलते देखा गया, लेकिन इसके बाद वह रडार से गायब हो गया था।

बुधवार को बलूचिस्तान तट पर ओरमारा से 53 समुद्री मील दक्षिण में विमान का मलबा मिला। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक, चालक दल के लापता पांच सदस्यों का कोई पता नहीं चला है।

‘पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना और पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी का गहरे समुद्र में खोजबीन और तलाश अभियान जारी है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘हवाई और समुद्री संसाधनों के तालमेल से चालक दल के सदस्यों की तलाश पूरी तत्परता के साथ जारी है।

भाषा संतोष रंजन

रंजन