शिविका महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनीं

Ads

शिविका महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनीं

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 03:43 PM IST

बुडापेस्ट, 12 अप्रैल (भाषा) भारत की शिविका रोहिल्ला यहां संपन्न पहले सैटरडे शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम दौर में क्रोएशिया के अंतरराष्ट्रीय मास्टर रुडोल्फ सेर्टिक के खिलाफ ड्रॉ खेलकर महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बन गईं।

वर्ष 2023 में अपना पहला नॉर्म हासिल करने वाली शिविका पिछले 10 टूर्नामेंट में अंतिम नॉर्म हासिल करने में करीब पहुंचीं थी लेकिन उन्होंने मौके गंवा दिए। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत में बड़ी जीत की बदौलत उन्होंने आत्मविश्वास हासिल किया और अंतिम चरण में लड़खड़ाने के बावजूद दिल्ली की यह खिलाड़ी अंतिम नॉर्म हासिल करने में सफल रहीं।

शिविका ने नौ बाजियों में 4.5 अंक जुटाए जिससे उन्हें रेटिंग में भी फायदा हुआ। उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स के लिए जरूरी रेटिंग अंक 2025 में पोलैंड में टूर्नामेंट में बाद हासिल कर लिए थे।

इस 18 वर्षीय खिलाड़ी की नजरें अब महिला ग्रैंडमास्टर बनने पर टिकी हैं।

शिविका ने पीटीआई से कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में मैं अपना पहला महिला ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने के काफी करीब थी लेकिन मेरा ध्यान अधिकतर महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर पर था और मुझे लगता है कि मनोविज्ञान ने भी अपनी भूमिका निभाई, लेकिन अब मुझे यकीन है कि मैं भविष्य को एक नए नजरिए से देख सकती हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं अपना महिला ग्रैंडमास्टर टाइटल पूरा कर पाऊंगी।’’

भाषा सुधीर पंत

पंत