श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को हराया
श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को हराया
राउरकेला, चार जनवरी (भाषा) जुगराज सिंह के दो गोल की मदद से श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4 . 1 से हराकर हॉकी इंडिया लीग की अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया ।
जुगराज ने 17वें और 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे जबकि सुखजीत सिंह ने पहले और अभिषेक ने 47वें मिनट में फील्ड गोल किये । बंगाल टाइगर्स की यह लगातार तीसरी जीत है ।
दिल्ली के लिये एकमात्र गोल जेरेथ फर्लोंग ने 53वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


