तमिलनाडु ड्रैगंस को हराकर श्राची रार बंगाल टाइगर्स एचआईएल फाइनल में

Ads

तमिलनाडु ड्रैगंस को हराकर श्राची रार बंगाल टाइगर्स एचआईएल फाइनल में

  •  
  • Publish Date - January 31, 2025 / 09:46 PM IST,
    Updated On - January 31, 2025 / 09:46 PM IST

राउरकेला, 31 जनवरी (भाषा) श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने शुक्रवार को यहां तमिलनाडु ड्रैगंस को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में जगह बनाई।

श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने मुकाबले में दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए नियमित समय में मुकाबले को 2-2 से बराबर कराया।

प्रदीप सिंह संधू (30वें मिनट) और सैम लेन (53वें मिनट) ने श्राची रार की ओर से गोल दागे जबकि तमिलनाडु की टीम की ओर से नाथन एफ्रॉम्स (18वें मिनट) और सेल्वम कार्ति (32वें मिनट) ने गोल किए।

पेनल्टी में शूट आउट में ड्रैगंस की ओर से मोरिट्स, गोवर्स और एफ्रॉम्स ने गोल किए जबकि श्राची रार बंगाल टाइगर्स की तरफ से सुखजीत सिंह, सीन फिनडले, फ्लोरेंट वान ओबेल और अभिषेक ने गोल दागे।

उत्तम सिंह गोल करने में नाकाम रहे जिससे टाइगर्स ने फाइनल में जगह बनाई।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द