शुभंकर, अहलावत संयुक्त 12वें स्थान पर रहे

शुभंकर, अहलावत संयुक्त 12वें स्थान पर रहे

शुभंकर, अहलावत संयुक्त 12वें स्थान पर रहे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: August 14, 2022 10:21 pm IST

सिंगापुर, 14 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और वीर अहलावत रविवार को यहां पहले अंतरराष्ट्रीय सीरीज सिंगापुर गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 12वें स्थान पर रहे।

कोरिया में अगले हफ्ते होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज प्रतियोगिता से पहले गगनजीत भुल्लर ने अंतिम दौर में छह अंडर-66 का शानदार स्कोर बनाया। वह संयुक्त 31वें स्थान पर रहे।

शुभंकर ने अंतिम दौर में दो अंडर 70 जबकि अहलावत ने एक अंडर 71 का स्कोर बनाया। दोनों का कुल स्कोर 11 अंडर रहा।

थाईलैंड के नितिथोर्न थिपोंग ने कल तक संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे गविन ग्रीन (71) और फाचारा खोंगवेतमाई (71) की गलतियों का फायदा उठाकर तीन अंडर 69 के स्कोर से खिताब जीता।

अन्य भारतीयों में राशिद खान (69), अजितेश संधू (69) और अनुभवी ज्योति रंधावा (72) संयुक्त 36वें स्थान पर रहे। एसएसपी चौरसिया (70) और अमन राज (69) ने संयुक्त 57वां स्थान हासिल किया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में