जोहानिसबर्ग, आठ मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा तीसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड खेलने के बाद यहां जोबर्ग ओपन 2026 में कट में जगह बनाने में सफल रहे।
शुभंकर तीसरे दौर के बाद संयुक्त 54वें स्थान पर बने हुए हैं और उनका कुल स्कोर तीन अंडर पार का है।
स्थानीय गोल्फर हेनी डुप्लेसिस एक ही दिन में 27 होल खेलने के बाद एकल बढ़त बनाए हैं जिन्होंने तीसरे दौर में आठ अंडर 62 का कार्ड खेला जिससे अब उनका कुल स्कोर 14 अंडर पार का है।
भाषा नमिता मोना
मोना