इंचियोन, 28 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 2023 कोरिया चैम्पियनशिप में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को यहां डबल बोगी के साथ अपना दौर समाप्त किया जिससे वह संयुक्त 24वें स्थान पर है।
वह दूसरे दौर में 17वें होल तक चार अंडर के स्कोर के साथ अच्छी स्थिति में थे लेकिन गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी उन्होंने 18वें होल में डबल बोगी कर दी। दूसरे दौर में उन्होंने दो अंडर 70 का कार्ड खेला।
दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर तीन अंडर-141 है।
भारत के एक अन्य खिलाड़ी मनु गंडास (74-74) कट हासिल करने में विफल रहे।
भाषा आनन्द मोना
मोना