सिनर ने ज्वेरेव को हराकर मैड्रिड ओपन जीता
सिनर ने ज्वेरेव को हराकर मैड्रिड ओपन जीता
मैड्रिड तीन मई (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने मैड्रिड ओपन के फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को आसानी से हराकर पहली बार यह टूर्नामेंट जीता और लगातार पांच मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए।
सिनर ने रविवार को तीसरे वरीय ज्वेरेव को 6-1, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 23वीं जीत दर्ज की।
उन्होंने इस साल मोंटे कार्लो, मियामी और इंडियन वेल्स में तथा पिछले साल पेरिस में मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीते थे।
ज्वेरेव इन सभी टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में सिनर से हार गए थे।
उन्होंने 2018 और 2021 में मैड्रिड में जीत हासिल की थी और 2022 में कार्लोस अल्काराज़ के हाथों उपविजेता रहे थे।
एपी
आनन्द
आनन्द

Facebook


