Vande Bharat: ईरान का बड़ा पलटवार.. अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनातनी, क्या एक बार फिर मिडिल ईस्ट में छिड़ेगी जंग?

Ads

Iran Missile Attack On US: अमेरिका की एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 12:11 AM IST

Iran Missile Attack On US/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • अमेरिका की एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
  • ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन, कतर, यूएई और ओमान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
  • इससे पहले अमेरिका ने ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर बमबारी की थी।

Iran Missile Attack On US: नई दिल्ली: अमेरिका की एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार को ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन, कतर, यूएई और ओमान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर बमबारी की थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ये कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हमले के जवाब में की गई। इस हमले में जहाज में आग लग गई। इंजन क्षतिग्रस्त हुआ और चालक दल का एक सदस्य लापता है। हमले के बाद ट्रंप ने ईरानी लीडरशिप पर निशाना साधा।

वहीं अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने एक बार फिर होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया। IRGC ने चेतावनी दी कि उनकी मंजूरी के बिना कोई भी जहाज इस समुद्री रास्ते से गुजरने की कोशिश न करे। इससे कुछ घंटे पहले ओमान की राजधानी मस्कट में हुई बातचीत में ओमान ने जहाजों की आवाजाही बनाए रखने के लिए दो समुद्री रास्तों का प्रस्ताव रखा था। (Iran Missile Attack On US) जिस पर ईरान ने आपत्ति जताई लेकिन दोनों देश तकनीकी और राजनयिक स्तर पर बातचीत के लिए राजी हैं। इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने अपने पिता अयतुल्ला खामनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहला संदेश जारी किया। मुजतबा खामेनेई ने कहा कि उनके पिता की मौत का बदला लिया जाएगा। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा।

Iran Missile Attack On US:  यदि ईरान उनकी हत्या की धमकी पर अमल करता है या ऐसा कोई प्रयास करता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने लिखा “1,000 मिसाइलें तैयार हैं और हजारों अन्य भी तुरंत तैनात की जा सकती हैं। अमेरिकी सेना को ईरान के ठिकानों को पूरी तरह तबाह करने के आदेश दिए जा चुके हैं।”

वहीं इस पर ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की प्रतिक्रिया सामने आई है गालिबाफ ने X पर लिखा अब एकतरफा समझौतों का दौर खत्म हो चुका है। (Iran Missile Attack On US)  हमने पहले ही कहा था- वादा निभाओ, नहीं तो कीमत चुकाओ अब हकीकत सबके सामने है।

गालिबाफ ने अपनी पोस्ट के साथ अमेरिका-ईरान MoU के अनुच्छेद-5 की तस्वीर भी शेयर की ये अनुच्छेद होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने से जुड़ा है। इसी मुद्दे पर दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हाल के दिनों में सैन्य टकराव तेज हो गया है।

Iran Missile Attack On US:  अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता टकराव अब पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा और वैश्विक व्यापार के लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव ने दुनिया की चिंता और बढ़ा दी है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या दोनों देश तनाव कम करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे या फिर यह टकराव एक और बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रूप लेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-