स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी

Ads

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 03:16 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 03:16 PM IST

मुंबई, पांच जून (भाषा) भारत की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी का मानना ​​है कि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म महिला टी20 विश्व कप में टीम की संभावनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

भारत ने विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच की श्रृंखला खेली थी, जिसमें मंधाना और शेफाली अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। भारत यह श्रृंखला 1-2 से हार गया था।

एडुल्जी ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन हमें केवल सलामी जोड़ी के प्रदर्शन पर ही गौर करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्मृति और शेफाली को जल्द से जल्द फॉर्म में वापसी करनी होगी। उनकी फॉर्म भारत की विश्व कप में संभावनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’’

एडुल्जी ने इस बात को खारिज कर दिया कि भारत को मुश्किल ड्रॉ मिला है जिसमें उसका सामना छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों से होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप में भाग लेने वाली सभी टीमें मजबूत हैं। आप किसी भी ग्रुप में हो सकते हैं। टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसमें मैच वाले दिन अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के जीतने की संभावना अधिक होती है। अगर कोई कमजोर टीम है और वह उस दिन अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह मजबूत टीम को भी हरा सकती है।’’

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

भाषा

पंत मोना

मोना