सोसिडाड ने पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको को हराकर कोपा डेल रे का खिताब जीता

Ads

सोसिडाड ने पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको को हराकर कोपा डेल रे का खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 10:00 AM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 10:00 AM IST

सेविले (स्पेन), 19 अप्रैल (एपी) रियाल सोसिडाड ने पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको मैड्रिड को हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

फाइनल मैच अतिरिक्त समय के बाद 2-2 से बराबरी पर था जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया। सोसिडाड के गोलकीपर उनाई मैरेरो ने अलेक्जेंडर सोरलॉथ और जूलियन अल्वारेज़ के शॉट को बचाया। इसके बाद पाब्लो मारिन ने अंतिम किक को गोल में बदला जिससे सोसिडाड ने शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की।

अमेरिका के पेलेग्रिनो माटाराज़ो के सोसिडाड का कोच बनने के बाद स्पेन के क्लब की यह पहली जीत है।

माटाराज़ो ने कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय सफर रहा है और मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत हो सकती है।’’

एपी

पंत

पंत