सूद और छेड़ा ने ड्रेसेज व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

सूद और छेड़ा ने ड्रेसेज व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

सूद और छेड़ा ने ड्रेसेज व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
Modified Date: September 26, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: September 26, 2026 4:05 pm IST

नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारत के जय सूद और हृदय विपुल छेड़ा ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल में प्रवेश किया लेकिन श्रुति वोरा और गौरव पुंडीर क्वालीफाई करने से चूक गए।

डोनो डि मैगियो पर सवार छेड़ा 135.059 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे, जबकि गूफी ला पर्ले पर सवार सूद ने दूसरे व्यक्तिगत क्वालीफायर में 133.559 अंकों के साथ संयुक्त रैंकिंग में 13वां स्थान हासिल किया।

दूसरे क्वालीफायर के बाद शीर्ष 15 घुड़सवार ही व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में पहुंचे। प्रत्येक देश से अधिकतम दो घुड़सवार ही फाइनल में पहुंच सकते थे तथा सूद और छेड़ा ने भारत के दोनों उपलब्ध स्थान सुरक्षित कर लिए।

वोरा ने मैग्नेनिमस पर सवार होकर पहले दौर में 68.059 प्रतिशत अंक के साथ नौवें स्थान पर रहकर दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश किया था।

हालांकि दूसरे क्वालीफायर में उनका स्कोर गिरकर 62 प्रतिशत हो गया, जिससे वह शीर्ष 15 से बाहर हो गईं। पुंडीर भी व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे और प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में