दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट पर 84 रन

Ads

दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट पर 84 रन

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 07:55 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 07:55 PM IST

अहमदाबाद, 22 फरवरी (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में रविवार को यहां 10 ओवर में तीन विकेट पर 84 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों क्विंटन डिकॉक (06) और एडेन मारक्रम (04) के विकेट गंवा दिए।

डिकॉक को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई जबकि अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मारक्रम को मिड ऑफ पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया।

बुमराह ने इसके बाद रेयान रिकेल्टन (07) को भी पवेलियन भेजा।

डेविड मिलर (नाबाद 40) और डेवाल्ड ब्रेविस (नाबाद 24) ने हालांकि चौथे विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द