जोहानिसबर्ग, 22 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को नौ विकेट से शिकस्त देकर श्रृंखला में 3-0 की बढ़त कायम कर ली।
भारत ने चार विकेट पर 192 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ट (53 गेंदों में 115 रन) की शतकीय पारी और पहले विकेट के लिए सुने लुस के साथ उनकी 183 रन की साझेदारी की बदौलत टीम ने 16.3 ओवर में ही एक विकेट पर 193 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत के लिए श्रेयंका पाटिल ने एकमात्र सफलता हासिल की।
भाषा आनन्द
आनन्द