दक्षिण अफ्रीका ने मोरक्को को 2-0 से हराकर अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स से बाहर किया

Ads

दक्षिण अफ्रीका ने मोरक्को को 2-0 से हराकर अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स से बाहर किया

  •  
  • Publish Date - January 31, 2024 / 01:58 PM IST,
    Updated On - January 31, 2024 / 01:58 PM IST

अबिदजान (आइवरी कोस्ट), 31 जनवरी (एपी) दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को यहां प्री क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने एविडेंस माकगोपा (57वें मिनट) और तेबोहो मोकोएना (90 प्लस पांच मिनट) के गोल की बदौलत जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला मोरक्को इस मुकाबले में विंगर हकीम जियेच और सोफियान बोफाल के बिना उतरा था। ये दोनों जाम्बिया के खिलाफ जीत के दौरान चोटिल हो गए थे।

मोरक्को के डिफेंडर नोसेर माजरोई ने जांघ की चोट से उबरने के बाद पहली बार शुरुआती एकादश में जगह बनाई।

मोरक्को ने गोल करने के काफी मौके बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके पास 85वें मिनट में पेनल्टी किक पर स्कोर 1-1 करने का मौका था लेकिन अचरफ हकीमी का शॉट क्रॉस बार से टकरा गया।

इंजरी टाइम में मिडफील्डर सोफयान अमराबत को बाहर भेजे जाने से मोरक्को की मुश्किलें बढ़ गईं जबकि एक मिनट बाद मोकोएना ने गोल दागकर दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित की।

मोरक्को के अलावा गत चैंपियन सेनेगल, सात बार का चैंपियन मिस्र, पांच बार का चैंपियन कैमरून, चार बार का चैंपियन घाना तथा पूर्व चैंपियन अल्जीरिया और ट्यूनीशिया भी अंतिम आठ में जगह बनाने में नाकाम रहे।

दक्षिण अफ्रीका शनिवार को क्वार्टर फाइनल में केप वर्डे से भिड़ेगा।

कैमरूप में पिछले अफ्रीका कप के अंतिम आठ में जगह बनाने वाली कोई भी टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची। साथ ही 2022 विश्व कप में खेलने वाली पांच अफ्रीकी टीम में से भी कोई इस बार अंतिम आठ में प्रवेश नहीं कर सकीं।

एक अन्य अन्य मुकाबले में माली ने बुर्कीना फासो को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत आइवरी कोस्ट से होगी।

एपी

सुधीर

सुधीर

शीर्ष 5 समाचार