नयी दिल्ली , 18 फरवरी (भाषा) अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के आखिरी ग्रुप लीग मैच में यूएई को बुधवार को छह विकेट से हरा दिया ।
कोर्बिन बॉश के तीन और एनरिच नॉर्किया के दो विकेट की मदद से यूएई को छह विकेट पर 122 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य 13.2 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाये ।
दक्षिण अफ्रीका के लिये डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंद में 36 और रियान रिकेलटन ने 16 गेंद में 30 रन बनाये ।
दक्षिण अफ्रीका को अब सुपर आठ के पहले मुकाबले में 22 फरवरी को अहमदाबाद में मौजूदा चैम्पियन भारत से खेलना है ।
भाषा मोना
मोना