दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया
Modified Date: February 26, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: February 26, 2026 6:20 pm IST

अहमदाबाद, 26 फरवरी (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान एडेन मारक्रम (नाबाद 82 रन) के अर्धशतक की मदद से बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने 177 रन का लक्ष्य 16.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

मारक्रम के अलावा क्विंटन डिकॉक ने 47 रन और रेयान रिकलटन ने नाबाद 45 रन बनाए।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने शुरूआती झटकों के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52 रन) के अर्धशतक और जेसन होल्डर (49 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी से वापसी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में