दक्षिण अफ्रीका ने चौथे महिला टी20 में भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया
दक्षिण अफ्रीका ने चौथे महिला टी20 में भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया
जोहानिसबर्ग, 25 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शनिवार को यहां भारत के खिलाफ चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
भारतीय टीम पिछले तीनों मैच हार चुकी है जिससे दक्षिण अफ्रीका 3-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है।
भारत ने अपनी अंतिम एकादश में तीन बदलाव किए हैं जिसमें स्मृति मंधाना की जगह अनुष्का शर्मा को शामिल किया गया है।
वहीं मेजबान टीम ने भी दो बदलाव किए हैं जिसमें अयाबोंगा खाका और एलिज मारी मार्क्स को टीम में जगह मिली है।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


