बेंगलुरु, 23 जून (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 215 रन बनाये।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने सबसे ज्यादा 61 रन का योगदान दिया। उन्होंने पहले विकेट के लिए तैजमिन ब्रिट्स (38) के साथ 102 रन की साझेदारी की।
भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और दीप्ति शर्मा ने दो-दो जबकि श्रेयंका पाटिल और पूजा वस्त्राकर ने एक-एक विकेट लिये।
भाषा आनन्द पंत
पंत