दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को दिया 213 रन का लक्ष्य

Ads

दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को दिया 213 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - November 16, 2023 / 06:20 PM IST,
    Updated On - November 16, 2023 / 06:20 PM IST

कोलकाता, 16 नवंबर (भाषा) डेविड मिलर (101 रन) की शतकीय पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम गुरूवार को यहां विश्व कप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 49.4 ओवर में 212 रन पर सिमट गयी।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन मिलर की हेनरिच क्लासेन (47 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 95 रन और जेराल्ड कोएत्जी (19) के साथ सातवें विकेट के लिए 53 रन की भागीदारी से टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

आस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन तीन जबकि जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो दो विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता