Couple Commits Suicide/Photo Credit: IBC24
CRPF Soldier Commits Suicide: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक CRPF जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जवान का शव घर के बाहर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जवान के आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान राजाराम प्रजापति के रूप में हुई है और वि जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था। (CRPF Soldier Commits Suicide) हाल ही में राजाराम छुट्टियों पर अपने गृह ग्राम कुन्दीकला पहुंचा था। वहीं आज CRPF जवान राजाराम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद राजाराम प्रजापति ने घर के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
CRPF Soldier Commits Suicide: इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (CRPF Soldier Commits Suicide) वहीं पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दूसरी तरफ मृतक जवान राजाराम प्रजापति के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-