मेस्सी के फाउल का हवाला देकर जवाने से प्रतिबंध हटवाना चाहता है दक्षिण अफ्रीका

Ads

मेस्सी के फाउल का हवाला देकर जवाने से प्रतिबंध हटवाना चाहता है दक्षिण अफ्रीका

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 09:23 AM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 09:23 AM IST

अटलांटा, 18 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका के कोच ह्यूगो ब्रूस अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का हवाला देकर विश्व कप में लाल कार्ड मिलने के कारण मिडफील्डर थेम्बा जवाने पर लगे तीन मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करना चाहते हैं।

मैक्सिको ने पिछले बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों को लाल कार्ड मिले थे। इनमें जवाने भी शामिल थे।

ब्रूस ने कहा कि मंगलवार को अर्जेंटीना की अल्जीरिया पर 3-0 की जीत में मेस्सी को तब कोई सजा नहीं मिली जबकि लग रहा था कि उन्होंने फाउल किया था।

मैक्सिको सिटी में खेले गए मैच में जवाने को 84वें मिनट में रॉबर्टो अल्वाराडो के चेहरे पर मुक्का मारने के लिए मैदान से बाहर भेज दिया गया। सामान्य तौर पर इसके लिए एक मैच का निलंबन होता है, लेकिन फीफा ने बुधवार को कहा कि उसने इस सजा को बढ़ा दिया है क्योंकि इसे गंभीर फाउल माना गया है।

इस निलंबन का मतलब है कि अगर दक्षिण अफ्रीका अंतिम 16 तक पहुंचता है तो जवाने तब तक नहीं खेल पाएंगे।

ब्रूस ने बुधवार को कहा, “मुझे लगता है कि लाल कार्ड बहुत सख्त सजा है। मैंने उस घटना को दोबारा देखा जब थेम्बा को लाल कार्ड मिला था। मुझे नहीं लगता कि उसे लाल कार्ड मिलना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल मेस्सी के साथ जो हुआ, उसे देखकर मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं। मेस्सी के मामले में वीडियो समीक्षा भी नहीं ली गई। मैं नहीं चाहता कि मेस्सी को लाल कार्ड मिले और उन्होंने दिखाया भी कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन इसमें अंतर क्या था।’’

स्लो मोशन रिप्ले में दिखाया गया कि अर्जेंटीना की जीत में मेस्सी के जूते के स्टड अल्जीरिया के कप्तान आइसा मंडी के पैर की पिंडली पर लगे थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेस्सी ने मैच में हैट्रिक बनाई।

एपी

पंत

पंत