अमेरिका-ईरान शांति समझौता दोनों पक्षों के हस्ताक्षर के बाद ‘तत्काल प्रभाव’ से लागू हुआ: पाकिस्तान

Ads

अमेरिका-ईरान शांति समझौता दोनों पक्षों के हस्ताक्षर के बाद ‘तत्काल प्रभाव’ से लागू हुआ: पाकिस्तान

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 08:55 AM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 08:55 AM IST

वाशिंगटन, 18 जून (एपी) पाकिस्तान ने कहा है कि ईरान में युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौता दोनों पक्षों (अमेरिका और ईरान) द्वारा इस पर हस्ताक्षर किए जाने के साथ ही तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है लेकिन औपचारिक हस्ताक्षर समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान के नेताओं ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं तथा उन्हें इस प्रक्रिया में मध्यस्थ के रूप में स्वीकार किया है।

शरीफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह समझौता ‘‘तत्काल प्रभाव से लागू होगा और पहले कदम के तौर पर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत फिर से खोलेगा जबकि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी तत्काल प्रभाव से हटाएगा।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और सह-मध्यस्थ कतर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में इस समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करेंगे।

उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वर्साय में समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी दिए जाने के कुछ ही समय बाद आई।

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी