दक्षिण अफ्रीका का पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

Ads

दक्षिण अफ्रीका का पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - April 7, 2021 / 08:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

सेंचुरियन, सात अप्रैल (एपी) दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को यहां तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

घरेलू टीम को कागिसो रबादा, एनरिच नोर्ट्जे, लुंगी एनगिडी और डेविड मिलर की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए भारत में हैं।

पाकिस्तान ने टीम में चार बदलाव किए हैं जिसमें पूर्व दिग्गज स्पिनर दिवंगत अब्दुल कादिर के बेटे लेग स्पिनर उस्मान कादिर को पदार्पण का मौका दिया है।

एपी सुधीर

सुधीर