स्पेनिश लीग : बार्सीलोना की जीत में मेस्सी का गोल

Ads

स्पेनिश लीग : बार्सीलोना की जीत में मेस्सी का गोल

  •  
  • Publish Date - September 28, 2020 / 04:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मैड्रिड, 28 सितंबर ( एपी ) एटलेटिको मैड्रिड से जुड़े लुईस सुआरेज ने अपने पहले ही मैच में दो गोल किये जिसकी बदौलत उनकी टीम ने स्पेनिश लीग फुटबॉल में ग्रेनाडा को 6 . 1 से हराया ।

बार्सीलोना से करार का नवीनीकरण नहीं होने के बाद सुआरेज ने रविवार को एटलेटिको के लिये पहला मैच खेला ।

दूसरी ओर बार्सीलोना छोड़ने की इच्छा जताने के बावजूद कानूनी लड़ाई से बचने के लिये क्लब के साथ बने रहने वाले मेस्सी ने विलारीयाल पर 4 . 0 से मिली जीत में एक गोल दागा । आफसीजन में क्लब छोड़ने का अनुरोध ठुकराये जाने के बाद मेस्सी का यह क्लब के साथ पहला आधिकारिक मैच था ।

अन्य मैचों में साविला ने कैडिज को 3 . 1 से हराया । वहीं एथलेटिक बिलबाओ ने एबार को 2 . 1 से मात दी ।

एपी

मोना

मोना