श्रीलंका के लंच तक एक विकेट पर 102 रन

श्रीलंका के लंच तक एक विकेट पर 102 रन

श्रीलंका के लंच तक एक विकेट पर 102 रन
Modified Date: September 26, 2024 / 01:41 pm IST
Published Date: September 26, 2024 1:41 pm IST

गॉल (श्रीलंका), 26 सितंबर (एपी) श्रीलंका ने शुरुआती ओवर में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका का विकेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां लंच तक एक विकेट पर 102 रन बनाए।

अमूमन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले दिनेश चंडीमल को तीसरे नंबर पर भेजा गया और उन्होंने टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित करते हुए श्रृंखला में अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। लंच के समय वह 99 गेंदों पर नौ चौके लगाकर 60 रन बनाकर खेल रहे थे।

चंडीमल ने सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर ली है। लंच के समय करुणारत्ने 40 रन पर खेल रहे थे।

श्रीलंका पहला मैच 63 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में