श्रीलंका ने दिखाया जज्बा लेकिन इंग्लैंड श्रृंखला जीतने के करीब

श्रीलंका ने दिखाया जज्बा लेकिन इंग्लैंड श्रृंखला जीतने के करीब

श्रीलंका ने दिखाया जज्बा लेकिन इंग्लैंड श्रृंखला जीतने के करीब
Modified Date: September 1, 2024 / 06:41 pm IST
Published Date: September 1, 2024 6:41 pm IST

लंदन, एक सितंबर (एपी) श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां अपनी दूसरी पारी में धैर्य और जज्बा दिखाया लेकिन इंग्लैंड ने लंच के विश्राम से पहले सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की अर्धशतकीय पारी को खत्म कर मैच पर अपना दबदबा बनाये रखा।

जीत के लिए रिकॉर्ड 483 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने लंच के विश्राम तक चार विकेट पर 136 रन बना लिये। उसे जीत के लिए अब भी 347 रन की जरूरत है।

श्रीलंका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 53 रन पर करने के बाद रात्रि प्रहरी प्रभात जयसूर्या (चार) का विकेट जल्दी ही गवां दिया। वह क्रिस वोक्स की गेंद पर दूसरे स्लिप में लपके गये। करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज ने इसके बाद 55 रन की साझेदारी कर पारी को संवारा।

करुणारत्ने टेस्ट में 54वीं बार अर्धशतक लगाने के बाद ओली स्टोन की उछाल लेती गेंद को संभालने में विफल रहे और गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों में चली गयी।

लंच के विश्राम के समय मैथ्यूज 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि दिनेश चांदीमल 15 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में श्रृंखला का पहला मैच पांच विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा मैच शुक्रवार से द ओवल मैदान पर खेला जायेगा।

एपी आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में