तीन वनडे मैचों के लिये 23 मई से बांग्लादेश का दौरा करेगी श्रीलंका

Ads

तीन वनडे मैचों के लिये 23 मई से बांग्लादेश का दौरा करेगी श्रीलंका

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 03:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

कोलंबो, पांच मई ( भाषा ) श्रीलंका क्रिकेट टीम 23 मई से तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये बांग्लादेश का दौरा करेगी । देश के क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह घोषणा की ।

टीम 16 मई को ढाका जायेगी और 21 मई को आपस में ही अभ्यास मैच खेलेगी ।

वनडे मैच 23, 25 और 28 मई को खेले जायेंगे ।

कोरोना महामारी के बीच बांग्लादेश का दौरा करने वाली श्रीलंका दूसरी विदेशी टीम होगी ।

वेस्टइंडीज की टीम जनवरी फरवरी में दो टेस्ट और तीन वनडे खेलने बांग्लादेश गई थी ।

भाषा

मोना

मोना