श्रीलंका की टीम 50 रन पर ढेर
श्रीलंका की टीम 50 रन पर ढेर
कोलंबो, 17 सितंबर ( भाषा ) मोहम्मद सिराज के छह विकेट की मदद से भारत ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 15.2 ओवर में 50 रन पर पवेलियन भेज दिया ।
सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिये जबकि हार्दिक पंड्या को तीन विकेट मिले ।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था । उसके सिर्फ दो बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


