श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
Modified Date: October 24, 2025 / 06:10 pm IST
Published Date: October 24, 2025 6:10 pm IST

कोलंबो, 24 अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने शुक्रवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के अपने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

कोलंबो में बारिश के कारण टॉस तीन घंटे से ज्यादा के विलंब के बाद हुआ और मैच 34-34 ओवर का कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को नवी मुंबई में न्यूजीलैंड पर जीत से भारत के चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है जबकि श्रीलंका चार अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में