श्रीलंका के गोल्फर थंगराजा ने अहमदाबाद ओपन जीता

श्रीलंका के गोल्फर थंगराजा ने अहमदाबाद ओपन जीता

श्रीलंका के गोल्फर थंगराजा ने अहमदाबाद ओपन जीता
Modified Date: March 7, 2025 / 06:02 pm IST
Published Date: March 7, 2025 6:02 pm IST

अहमदाबाद, सात मार्च (भाषा) श्रीलंका के गोल्फर एन थंगराजा ने शुक्रवार को यहां एक करोड़ रुपये पुरस्कार राशि के अहमदाबाद ओपन में अंतिम दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांच शॉट से जीत दर्ज की।

थंगराजा (43 वर्ष) ने अंतिम दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेलकर बीती रात मिली बढ़त का फायदा उठाया और खिताब जीत लिया।

यह उनका पांचवां पीजीटीआई खिताब था। 2023 के बाद पहली जीत हासिल करने वाले थंगराजा ने 15 लाख रुपये चेक प्राप्त किया। इसने उन्हें पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में सातवें से दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

उन्होंने 65-73-69-73 के कार्ड खेलकर कुल आठ अंडर 280 का स्कोर बनाया।

मैसूर के गोल्फर यशस चंद्रा (72-70-70-73) ने भी अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाया और तीन अंडर 285 के कुल स्कोर के साथ उपविजेता रहे।

भाषा

नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में