DSP Neha Pachisia Katni: डीएसपी नेहा पच्चीसिया को HC से झटका.. SP के आदेश में दखल देने से किया इंकार.. जानें क्यों छीना गया है तीन थानों का प्रभार

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने तीन थानों का प्रभार बदलने वाले एसपी के प्रशासनिक आदेश में दखल से इनकार किया।

DSP Neha Pachisia Katni: डीएसपी नेहा पच्चीसिया को HC से झटका.. SP के आदेश में दखल देने से किया इंकार.. जानें क्यों छीना गया है तीन थानों का प्रभार

DSP Neha Pachisia Katni || Image- Neha Pachisia Insta

Modified Date: August 11, 2026 / 08:13 pm IST
Published Date: August 11, 2026 8:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका
  • तीन थानों का प्रभार वापस लिया गया
  • SP के आदेश में कोर्ट ने दखल नहीं दिया

कटनी: जिले की सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने कटनी एसपी के उस प्रशासनिक आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसके तहत CSP नेहा पच्चीसिया से कुठला, माधवनगर और रंगनाथनगर थानों का प्रभार वापस लेकर अजाक DSP शिवा पाठक को सौंपा गया था। (DSP Neha Pachisia Katni) CSP के खिलाफ ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद यह कार्रवाई चर्चा में आई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मामले में विवाद की शुरुआत ट्रांसपोर्ट कारोबारी महेंद्र कुमार जैन की शिकायत से हुई थी। आरोप था कि रेत और डोलोमाइट से लदे वाहनों की जांच के दौरान कथित तौर पर 30 हजार रुपये की मांग की गई, जिसमें 25 हजार रुपये मौके पर लेने और बाकी रकम बाद में मांगने का आरोप लगाया गया। (DSP Neha Pachisia Katni) शिकायत के आधार पर सीएसपी के ड्राइवर कांस्टेबल केशव सिंह को निलंबित किया गया और तीन थानों का प्रभार बदल दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown