श्रीकांत जर्मन ओपन के दूसरे दौर में

Ads

श्रीकांत जर्मन ओपन के दूसरे दौर में

  •  
  • Publish Date - March 8, 2022 / 05:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

मूलहेम अन डेर रूर ( जर्मनी ) आठ मार्च ( भाषा ) विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज को तीन गेम में हरा दिया ।

आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने 21 . 10, 13 . 21, 21 . 7 से जीत दर्ज की । वह कोरोना संक्रमण के कारण जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे ।

अब उनका सामना चीन के लू गुआंग जू से होगा । श्रीकांत का उनके खिलाफ रिकॉर्ड 2 . 0 का है ।

श्रीकांत ने अच्छी शुरूआत करते हुए जल्दी ही 19 . 8 की बढत बना ली और पहला गेम आसानी से जीता । दूसरे गेम में फ्रांस के खिलाड़ी ने वापसी की लेकिन निर्णायक गेम में श्रीकांत ने दोबारा लय हासिल करके जीत अपने नाम की ।

भाषा मोना पंत

पंत