श्रीकांत अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे

श्रीकांत अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे

श्रीकांत अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे
Modified Date: June 28, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: June 28, 2026 10:42 am IST

फुलर्टन (अमेरिका), 28 जून (भाषा) भारत के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में जापान के युदाई ओकिमोतो को हराकर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई।

विश्व में 38वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर के ओकिमोतो पर 72 मिनट में 22-20, 15-21, 21-19 से जीत दर्ज कर इस सत्र के अपने पहले फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगा।

युवा शटलर रौनक चौहान का शानदार अभियान दूसरे पुरुष एकल सेमीफाइनल में सु ली यांग से 17-21 19-21 से हार के साथ समाप्त हो गया।

महिला एकल में छठी वरीयता प्राप्त देविका सिहाग 54 मिनट तक चले सेमीफाइनल में डेनमार्क की दूसरी वरीयता प्राप्त लाइन क्रिस्टोफरसन से 21-15, 11-21, 15-21 से हार गईं।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में