चानमारी एफसी को हराकर श्रीनिधि डेक्कन खिताबी दौड़ में बरकरार

चानमारी एफसी को हराकर श्रीनिधि डेक्कन खिताबी दौड़ में बरकरार

चानमारी एफसी को हराकर श्रीनिधि डेक्कन खिताबी दौड़ में बरकरार
Modified Date: May 16, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: May 16, 2026 9:53 pm IST

हैदराबाद, 16 मई (भाषा) श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने शनिवार को इंडियन फुटबॉल लीग में चानमारी एफसी को 2-1 से हराकर अपनी खिताबी उम्मीदों को जीवंत रखा।

खिताब की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए श्रीनिधि डेक्कन के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था। टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए शुरुआती 23 मिनट में ही दो गोल दाग दिए।

मेजबान टीम के लिए लालरोमाविया और डेविड कास्तानेडा ने गोल किए, जबकि चनमारी एफसी की ओर से मार्लोन रेंजल ने एकमात्र गोल दागा।

श्रीनिधि डेक्कन नौ मैचों (चार जीत, तीन ड्रॉ और दो हार) में 15 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। चानमारी एफसी इतने ही मैचों में 11 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में