श्रीनिधि डेक्कन ने डायमंड हार्बर को 2-1 से हराया

Ads

श्रीनिधि डेक्कन ने डायमंड हार्बर को 2-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 10:27 PM IST

कल्याणी, तीन मई (भाषा) ब्रैंडन वानलालरेमडिका और डेविड कास्टानेडा के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से श्रीनिधि डेक्कन ने इंडियन फुटबॉल लीग के एक मैच में रविवार को यहां तालिका में शीर्ष पर चल रही डायमंड हार्बर एफसी को 2-1 से हराकर तीन अहम अंक हासिल किए।

मैच के 44वें मिनट में वानलालरेमडिका के शानदार फ्री-किक गोल से डेक्कन की टीम ने बढ़त हासिल की। इसके बाद पहले हाफ के इंजरी टाइम में कास्टानेडा ने जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

डायमंड हार्बर ने हालांकि दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की और ह्यूगो डियाज ने पेनल्टी को गोल में बदलकर अंतर 2-1 कर दिया।

मैच के पहले ही 45 सेकंड में डायमंड हार्बर को बड़ा झटका लगा, जब सनी अफोलाबी को अजॉय छेत्री पर खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड दिखा दिया गया, जिससे टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद मेहमान टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रामक खेल दिखाया।

रमदिनथारा और जॉबी जस्टिन ने मौके बनाए, जबकि ह्यूगो डियाज़ के एक मजबूत शॉट को गोलकीपर कमलजीत सिंह ने शानदार तरीके से रोककर टीम की बढ़त बनाए रखने में अहम योगदान दिया।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द